About MSD Anchal

MSD (माँ सुरजा देवी आँचल सोशल वैलफेयर आर्गनाइजेशन) की स्थापना (2015) से संस्था के प्रबंधनतंत्र एवं संस्था के स्वैच्छिक वॉलियटर्स के साथ मिलकर हमने सीमित संसाधनों के बावजूद अथक प्रयास कर संस्था के लक्ष्यों को हासिल करने का प्रयास किया है और आगे भी करते रहेंगे। सामाजिक जीवन में, स्वास्थ्य शिक्षा, एवं पर्यावरण का महत्वपूर्ण स्थान है। मानव जीवन का सशक्त सामाजिक रुपान्तरण भी स्वास्थ्य, शिक्षा एवं पर्यावरण के प्रति उसकी संवेदनशीलता और सजगता में निहित है।

संस्था / संगठन के माध्यम से हम अपनी सामाजिक जिम्मेदारियों का निर्वहन सघनता और सजगता के साथ कर सकते हैं। समाज के सम्पूर्ण विकास की अवधारणा के लिये किसी भी व्यक्ति / संस्था की गहरी इच्छा, दृढ़ संकल्प और उसकी सामाजिक भागीदारी एवं इमानदार प्रयासों का होना आवश्यक हैं

MSD (माँ सुरजा देवी आँचल सोशल वैलफेयर आर्गनाइजेशन) के माध्यम से हमारा उद्देश्य समाज के वंचितों के लिये, बिना किसी भेदभाव के कार्य करना है, जिससे संस्था अपने देश एवं समाज के लिये अपना योगदान दे सके एवं वर्ग-विहीन समतामूलक समाज की परिकल्पना को साकार कर सकें

हम सब समाज के समग्र विकास के लिये अपनी प्रतिबद्धता को प्रदर्शित करते हैं। आशा है, हम ऐसा करने में सक्षम होंगे |